*#टेम्पो चालकों का मांगों को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल जारी
*#समस्तीपुर नगर निगम एवं बस स्टैंड की मनमानी पर रोक लगाए जिला प्रशासन :- माले
*#ऑटो चालकों की मांग जायज, उचित पहल करे प्रखंड व जिला प्रशासन :- अमित कुमार
पूसा।सम्वाददाता।
प्रखंड के ऑटो चालकों का हड़ताल सातवें दिन भी जारी रहा। बिरौली चौक के निकट आंदोलन स्थल पर ही ऑटो चालकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भोला झा ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार मौजूद थे। बैठक में प्रखंड व जिला प्रशासन की ओर से ऑटो चालकों की मांगों पर अब तक उचित पहल नहीं होने पर रोष जताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्तीपुर नगर निगम एवं बस स्टैंड की मनमानी पर रोक लगाते हुए मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सोमवार से विशाल आंदोलन होगा।

संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम एवं बस स्टैंड की मनमानी पर जिला प्रशासन रोक लगाए। ऑटो चालकों की मांग जायज है, प्रखंड व जिला प्रशासन को उचित पहल करना चाहिए। प्रशासन को ऑटो चालकों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए। एक सप्ताह से पूसा के ऑटो चालक हड़ताल पर है। मौके पर नवीन सिंह बबलू महतो,सुनील कुमार चुनचुन राम,गोपाल,देवेंद्र सिंह,राजेंद्र राय,रोहित राज,शकील मियां, अमर राय,बादल कुमार संजय राम इत्यादि दर्जनों ऑटो चालक मौजूद थे।











