-छिनतई का विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को मारी तीन गोलियां
सम्वाददाता।पटना/मुजफ्फरपुर।
बिहार में अपराधिक घटना अपने चरम पर है। आए दिन लूट-पाट, चोरी, हत्या, गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर की है। जहां छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। इस गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली लगी है। वहीं घायल अवस्था में युवक को बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मामला ज़िले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के होमलेस चौक का है। घायल प्रॉपर्टी डीलर 40 वर्षीय संगीत कुमार सिंह है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा कि, युवक अपने निजी गाड़ी से साढू के यहां हवन करने जा रहा था। इसी दौरान रास्तें में कुछ अपराधियों ने युवक पर हमला कर दिया और युवक का चेन छिनने लगे। उनका विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें युवक को तीन गोलियां लगी है। दो गोली पेट और एक दाहिने हाथ में लगी है। गोली लगने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधियों ने युवक के गले से चैन छीन कर फरार हो गए।
वहीं घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के इस घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में डीएसपी टाउन राघव दयाल दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामले कि छानबीन की पुलिस ने मौके से चार खोखा भी बरामद किया है।
मामलें की जानकारी देते हुए प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह मझौलिया से साडू के पास हवन के लिए जा रहा था। उसी दौरान पीछे से ग्लैमर बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उसके गले से चैन छीन लिया है। जिसके बाद दोनों में हाथा पाई शुरू हो गई। इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु ने बताया कि अपराधियों ने अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया कि काजी मोहम्मद पुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर मोहल्ला में गोली चलने कि घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति को कई गोलियां लगी है। परिजन उनको इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना स्थल से अपराधकर्मियों का बाइक और एक हथियार बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।















