Advertisement

Breaking: रामनवमी पर पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा, मोकामा में 5 लोग डूबे, तीन का शव बरामद

-रामनवमी पर पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा, मोकामा में 5 लोग डूबे, तीन का शव बरामद

पटना। संवाददाता।

रामनवमी पर पटना जिले के मोकामा में बड़ा हादसा हुआ है. मोकामा में गंगा स्नान के दौरान पांच युवक डूब गए. घटना मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव में हुआ है। यहां गंगा स्नान करने गए पांच दोस्त डूब गए। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी,जबकि दो युवकों को बचा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मेकरा गांव में पांच दोस्त स्नान कर रहे थे। गंगा नदी की गहराई का अहसास नहीं रहने के कारण पांचों दोस्त डूबने लगे। गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तीन युवक गहरे पानी में काल का शिकार बन गए।
हताहत होने वाले युवकों की पहचान श्याम कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई है. इनकी मौत हो गयी। तीनों शव बरामद हो गए हैं। मोकामा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद से मेकर में चीत्कार मच गया।


कहा जा रहा है कि रामनवमी को लेकर कई लोग मेकर में गंगा स्नान करने गए थे. इसी दौरान पांचों युवक भी गंगा स्नान को गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि वहां रामनवमी पर जुटी लोगों ने भीड़ ने तुरंत दो युवकों को बचा लिया लेकिन तीन लड़के पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।