-राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की
पटना।सम्वाददाता।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक ने आज मुम्बई के “मातोश्री” पहुँचकर शिव सेना प्रमुख श्री उद्घव ठाकरे जी से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री उद्घव ठाकरे जी से मुलाकात कर इन्होंने महाराष्ट्र सहित देश के वर्तमान राजनीतिक हालात के साथ-साथ होनेवाले मुंबई महानगर के चुनाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की।

इस अवसर परइनके साथ महाराष्ट्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कंडारे , महाराष्ट्र राजद महासचिव श्री प्रसाद खामकर , शिव सेना विस्तारक श्री किरण सांवत सहित राजद नेता राकेश रंजन भी मौजूद थे।












