Advertisement

बेतिया के बड़े दवा कारोबारी के बेटे की बीच सड़क गोली मारकर की हत्या

-बेतिया के बड़े दवा कारोबारी के बेटे की बीच सड़क गोली मारकर की हत्या

सम्वाददाता। पटना/बेतिया।

बेतिया में सुबह सुबह अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। बाइक सवार अपराधियों ने शहर के बीचोबीच प्रसिद्व सेहत दवाखाना और बड़े दवा कारोबारी जमील अख्तर के पुत्र उमर अख्तर उर्फ बुलबुल की गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना नगर के नया बाजार चौक और बुलाकी सिंह चौक के बीच उस वक्त घटी जब दवा कारोबारी का पुत्र अपनी बाइक से नया बाजार चैक से कालीबाग की तरफ जा रहा था तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उमर के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच ले गई।हालांकि अभी तक घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है और परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।