-कर्मा माता की जयंती धूमधाम से संपन्न
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल से सटे मधवापुर में शनिवार की रात तेली की कुल देवी कर्मा वाई की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश तैलिक साहु सभा के अध्यक्ष बिधायक रणविजय साहू प्रमुख अतिथि थे। उन्होंने कहा कि तेली समाज में शिक्षा का अभाव है। जव तक समाज शिक्षित नहीं होगा। हम किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ सकते हैं। रणविजय साहू ने कहा कि समाज में एकता की कमी हैं। जिसके कारण हम राजनीति में पीछे हैं।उन्होंने कहा कि कर्मा माता कृष्ण का अनन्य भक्तिन थीं। अभी जगन्नाथ पुरी मंदिर में पहला भोग कर्मा माता के नाम से ही लगाया जाता है।

बिशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए भाजपा के झंझारपुर जिला अध्यक्ष ऋषि राघव ने कहा कि इष्ट देवी कर्मा माता की जयंती नेपाल तथा भारत के प्रत्येक घरमें मनाना चाहिए तथा तश्वीर रखकर उनकी पूजा करना चाहिए।
इस अवसर पर मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह, नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय महासचिव सत्यनारायण साह, धनुषा जिला उपाध्यक्ष श्याम साह, राजेश साह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार साह ने किए। इस अवसर पर भजन तथा खिचड़ी का भोग लगाया गयातथाभंडारा का आयोजन किया गया।














