-बन्दरा पीएचसी में बनाया गया एईएस वार्ड,सतर्कता के निर्देश
दीपक। बन्दरा।
प्रखंड क्षेत्र में चमकी बुखार से निपटने के लिए बंदरा पीएचसी में एईएस वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों की तैनाती की गई है। प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया के चमकी बुखार से निपटने को लेकर एईएस वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 2 बेड लगाए गए हैं। वही इस मामले को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों एएनएम,जीएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों को जागरूक करने को भी कहा गया है। चमकी बुखार से संबंधित लक्षण दिखने, फीवर होने,सुस्ती होने आदि की स्थिति में तुरंत ही इलाज के लिए पीएचसी लाने को कहा गया है। निजी वाहन से पीड़ित बच्चे को लाने पर तथा इस बीमारी की पुष्टि होने पर संबंधित गाड़ी चालक को 400रुपया किराया भी दिया जाएगा। सूचना के साथ हीं पीएचसी से एंबुलेंस भी भेजने की व्यवस्था की गई है। लापरवाही की स्थिति में संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।









