Advertisement

Breaking: बागमती नदी के लोहरखा घाट तथा खनुआ घाट पर पुल निर्माण के लिए राज्य योजना के परियोजना प्रबंधक ने मांगी जांच रिपोर्ट

-बागमती नदी के लोहरखा घाट तथा खनुआ घाट पर पुल निर्माण के लिए राज्य योजना के परियोजना प्रबंधक ने मांगी जांच रिपोर्ट

बन्दरा। दीपक।

गायघाट विधायक निरंजन राय के पत्राचार के आलोक में प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी के लोहरखा घाट तथा खनुआ घाट पर पुल निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इस संदर्भ में राज्य योजना के परियोजना प्रबंधक कृष्णा प्रसाद ने मुजफ्फरपुर पूर्वी-एक के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर विधायक के पत्र के आलोक में शीर्ष योजना अंतर्गत पुल का 18 बिंदु चेक लिस्ट एवं नजरी नक्शा समर्पित करने का निर्देश दिया है ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके।

गायघाट विधायक निरंजन राय ने शुक्रवार को बताया कि बन्दरा प्रखंड के अंतर्गत बागमती नदी के लोहरखा घाट एवं कनौजर घाट पर पुल निर्माण कार्य की मांग इलाके के लोगों द्वारा की जा रही है। इस आलोक में उन्होंने सरकार के स्तर पर पत्रकार किया था।