-पूजन के बाद शिला राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
गुरुवार को वैदिक विधि विधान से दोनो शिलाओं को पूजा पाठ के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा गया। शिला पूजन में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपक राय, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह , जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल, राजेन्द्र सिंह पंकज सहित कई लोग भाग लिए।

शिला पूजन के बाद जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपक राय को शिला सौंपने की घोषणा की।
जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने इस अवसर पर मंच से स्मारक पत्र सौंपे। शिला पूजन के वाद आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने कहा कि नेपाल के काली गंडकी नदी से लायी गयी दोनो शिलाएं नेपाल भारत के रिश्ते को और मजबूती प्रदान की है। उन्होने कहा कि भारत सरकार तथा राम भूमि ट्रस्ट को नेपाल की ओर बिशेष बधाई दी जाती है कि राम मंदिर के निर्माण में नेपाल की शिला का राम सीता की प्रतिमा वनाया जाएगा। इस अवसर पर जानकी मंदिर के महंथ राम तपेश्वर दास बैष्णव ने कहा कि इससे नेपाल भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे।














