Advertisement

Breaking: पटसारा एवं हत्था उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी की बैठक आयोजित

-पटसारा एवं हत्था उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी की बैठक आयोजित

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के पटसारा एवं हत्था उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता विधायक निरंजन राय ने किया। जिसमें विद्यालय विकास से संबंधित अनेक प्रस्ताव पास किए गए । पटसारा विद्यालय में सदस्यों ने शिक्षकों की कमी का भी मुद्दा उठाया। हत्था में सदस्यों ने मुख्यद्वार के जर्जर गेट एवं ग्रील को हटाकर नये गेट निर्माण एवं रंग रोगन कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया ।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारणी के सदस्य सह उप प्रमुख उमेश राय , राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, राज्य परीषद के सदस्य चंदेश्वर कुशवाह , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, युवा राजद अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा, हत्था स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, पटसारा के प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी , भुषण शर्मा, रंजीत ठाकुर, राकेश रंजन, राम पुकार राम, शौकत अली मुन्ना, डॉ. शत्रुधन राय , राम किशोर भगत, मो. मोकीम , सुंदरेश्वर यादव , अजय राय , विकास यादव , इन्द्रेश यादव आदि भी उपस्थित थे।