-बन्दरा अंचल के नए सीओ बने रोहित रंजन सिंह
बन्दरा। दीपक।
प्रभारी अंचल अधिकारी बंदरा के द्वारा अपने स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण कार्य की अधिकता से मुरौल एवं बंदरा अंचल में कार्य में हो रहे कठिनाई को देखते हुए बंदरा अंचल का प्रभार राजस्व कर्मचारी बन्दरा को दिए जाने संबंधी अनुरोध किया गया था। इस आलोक में विचारोंपरान्त पूर्व निर्गत आदेश को संशोधित करते हुए कार्य हित में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने राजस्व अधिकारी बंदरा अंचल रोहन रंजन सिंह को अतिरिक्त प्रभारी अंचल अधिकारी बन्दरा के रूप में वित्तीय कार्य सहित कार्य करने हेतु प्राधिकृत करने से संबंधित आदेश निर्गत किया है।

पत्र के अनुसार आदेश प्राप्ति के साथ ही प्रभारी अंचलाधिकारी बंदरा का पूर्ण प्रभार वित्तीय कार्य सहित प्राप्त करना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है। वही राजीव रंजन, अधिसूचित प्रभारी अंचलाधिकारी मुरौल को आदेश दिया गया है अविलंब प्रभारी अंचलाधिकारी बन्दरा का पूर्ण प्रभार वित्तीय कार्य सहित रोहन रंजन सिंह राजस्व अधिकारी(बन्दरा)को सौंपना सुनिश्चित करें। डीएम के निर्देश के आलोक में शुक्रवार की शाम अंचल अधिकारी ने प्रभारी अंचल अधिकारी बंदरा का प्रभार रोहन रंजन सिंह को सौंप दिया । इस दौरान बन्दरा अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी एवं अन्य कर्मी भी मौजूद थे।











