Advertisement

Breaking: बढ़ती बयानबाजियों के बीच सीएम नीतीश अचानक पहुंचे जेडीयू कार्यालय, बिहार की सियासत में मची हलचल

-बढ़ती बयानबाजियों के बीच सीएम नीतीश अचानक पहुंचे जेडीयू कार्यालय, बिहार की सियासत में मची हलचल

 

संवाददाता। पटना।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जनता दरबार कार्यक्रम के खत्म होते ही अचानकर पटना स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. अचनाक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जेडीयू कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई. मुख्यमंत्री नीतीश 15 से 20 मिनट तक पार्टी दफ्तर में रुके इस दौरान उन्होंने कार्यालय का चक्कर लगाया और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बुलाया फिर कुछ दिशा निर्देश देकर दफ्तर से निकल गए।

आमतौर पर जब भी सीएम पार्टी कार्यालय आते हैं तो सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन अचानक उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी नहीं हो पाई. सीएम अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए, इसकी वजह से सीएम का कारकेट एक जगह फंस गया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कारकेट को बाहर निकाला. अचानक जेडीयू दफ्तर आने के सवाल पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं थी. सीएम जब भी आते थे तो सूचना दी जाती थी. हालांकि सीएम का दिशानिर्देश लगातार मिलता रहता है. उमेश कुशवाहा ने बताया कि आज भी उन्होंने आफिस की साफ-सफाई और कुछ पेड़ लगाने का निर्देश दिया है.