-बागमती के मुन्नी पुल पर बैरिकेटिंग लगाने की कार्यवाई शुरू,जल्द रुक जाएगा भारी वाहनों का परिचालन
बंदरा।दीपक।
बागमती नदी के मुन्नी घाट पर करीब 25 साल पहले बनाई गई तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा उद्घाटित लोहे के पुल पर बैरिकेटिंग लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोहे के बोल्डरों से बैरिकेटिंग कर भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन इस पर रोक दिया जाएगा। ज्ञात हो कि करीब 25 साल पूर्व निर्मित लोहे का पुल भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुल जर्जर स्थिति में है तथा यहां कभी भी बड़े हादसे होने की आशंका है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को यहां गायघाट विधायक निरंजन राय ने बताया था कि उन्होंने ग्रामीण पथ निर्माण विभाग के जेई को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस जर्जर पुल पर भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन रोकने के लिए लोहे के बोल्डरों का बैरिकेटिंग कर परिचालन रोकने का निर्देश दिया था। गुरुवार की शाम बन्दरा प्रखंड उपप्रमुख तथा लोहरखा निवासी उमेश राय तथा मुन्नी निवासी शिक्षक नवनीत कुमार आदि ने बताया कि विधायक के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई शुरू की गई है। पुल के दोनों किनारों में सड़क की आवश्यक मापी के बाद खुदाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। कई परत सड़क निर्माण,पिचिंग एवं ढ़लाई आदि की वजह से सड़क खोदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर गड्ढे कर तत्काल बांस के बल्ले को लगाकर इंडिकेटर लगाया गया है। जल्द हीं यहां लोहे के बोल्डरों(खम्भों) को लगाकर फिक्स बैरिकेडिंग की जाएगी।ज्ञात हो कि हनुमाननगर फोरलेन सड़क से मुन्नी होकर सैदपुर-पूसा मुख्य मार्ग में जुड़ने वाली यह अंतरजिला क्षेत्र की यह लाइफलाइन मुख्य सड़क है।












