Advertisement

नेपाल: भ्रष्टाचार के विरोध में नागरिक समाज ने बिगुल फूंका

-भ्रष्टाचार के बिरोध में नागरिक समाज ने बिगुल फूंका

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

जबतक मठ, मंदिर के अतिक्रमित भूमि को वापस नहीं लाया जाएगा। जनकपुर नागरिक समाज चुप बैठने बाले नहीं है। उपयुक्त बातें जनकपुर नागरिक समाज के अध्यक्ष मुरली मनोहर मिश्र ने शनिवार को जनक चौक पर नागरिक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर के पूर्व दिशा में फूलवारी अतिक्रमण हुआ है। उसके बास्तविक रुप लाने के लिए जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह जनकपुर वृहत्तर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, जिला प्रशासन धनुषा को ज्ञापन पत्र सौंपा हूं।

सभी ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम 52कुटी 72कुंडा (सरोवर) के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन दोनो चीज लुप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांस मदिरा मुक्त देवालय औरविद्यालय और औषधालय। कार्यक्रम में बाबा लक्ष्मण पांडेय, सुमन बाबा, मनोज चौधरी, उदय शंकर मिश्र, महेन्द्र साह, सुनैना देवी, बेच्न मंडल, मुकेश कुमार दत्त, अनिल मंडल, राम किशोर ठाकुर, दुर्गा देवी शर्मा, उदय शंकर मिश्र सहित २५५लोगो की सहभागिता थी।