Advertisement

Breaking: प्रगणकों के समस्याओं के समाधान हेतु बीडीओ ने की 6 फील्ड ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति

-प्रगणकों के समस्याओं के समाधान हेतु बीडीओ ने की 6 फील्ड ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

बिहार जाति आधारित गणना 2022 के अंतर्गत प्रतिनियुक्त प्रगणकों के समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड में प्रतिनियुक्त फील्ड ट्रेनरों को गणना कार्य तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रत्येक ट्रेनर को दो-दो पंचायत की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार बड़गांव एवं नूनफारा पंचायत के लिए फील्ड ट्रेनर अलीमुद्दीन अली अहमद,सिमरा चक श्रीकंठ एवं पिरापुर के लिए नीरज कुमार, रामपुरदयाल एवं सुंदरपुरा रतवारा पंचायत के लिए मृत्युंजय कुमार, मतलूपुर एवं मुन्नी-बैंगरी पंचायत के लिए रंजन कुमार,बन्दरा एवं हत्था पंचायत के लिए संजय कुमार, तथा पटसारा एवं तेपरी उर्फ हसननगर पंचायत के लिए विजय कुमार की प्रतिनियुक्ति का निर्देश जारी किया गया है।