Advertisement

ज्यादा से ज्यादा किसानों का ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : डीएम

चंपारण की खबर::
-ज्यादा से ज्यादा किसानों का ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें : डीएम
– धान अधिप्राप्ति के कार्य प्रगति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आज जिला टास्कफोर्स धान अधिप्राप्ति कार्य प्रगति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम 2022 -23 अंतर्गत सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक की निम्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें।


लक्ष्य के अनुसार धान अधिप्राप्ति हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि राइस मिलों से एकरार नामित 215 समितियों को 317 लॉट के समतुल्य गन्नी बैग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है।
समितियों का राइस मिल के साथ टैगिंग शीघ्र सुनिश्चित कराने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला सहकारिता विभाग , मोतिहारी ने धान अधिप्राप्ति 22 -23 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें लक्ष्य 2 लाख 51हजार एमटी, निबंधित पैक्स 415 , व्यापार मंडल 27,
समिति में उपलब्ध भंडारण क्षमता समितियों में 200 एवं 500 एमटी का गोदाम उपलब्ध है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य
साधारण धान 2040, धान ग्रेड ए 2060 रुपए प्रति क्विंटल है। धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 है। जिले में राइस मिल ऑनलाइन निबंधित (उसना 10 एवं पैक्स अरवा 28 ) है। 8 उसना राइस मिलों से 317 समितियों का टैगिंग कर दिया गया है।
जिला में सहकारिता पोर्टल पर निबंधित किसानों की संख्या 30095 किसान, चयनित समितियों को दिए गए लक्ष्य का 40 प्रतिशत कैश क्रेडिट उपलब्ध करा दिया गया है। 378 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडल का अधिप्राप्ति हेतु चयन कर लिया गया है। उन समितियों की संख्या जो पूर्व प्रबंधकारिणी के द्वारा ऋण वापसी नहीं करने के कारण डिफॉल्टर 15 समितियां हैं।
जिले में वर्ष 2022-23 में धान का संभावित कुल उत्पादन 6 . 8 9 लाख एम टी है , जिला में राज्य खाद्य निगम का 9 गोदाम है। प्रत्येक गोदाम के लिए गुणवत्ता नियंत्रक की प्रतिनियुक्ति की गई है। राज्य खाद्य निगम ने 4 एजीएम सीएमआर की प्रतिनियुक्ति की गई है।
बताया कि वर्तमान स्थिति में कुल क्रियाशील पैक्स 373, कुल किसान 7311, कुल धान अधिप्राप्ति की मात्रा 71954 मेट्रिक टन, कुल भुगतान प्राप्त किसान 5060, कुल राशि 10450 लाख है। 180 लॉट का सीएम आर पैक्स को प्रेषित की जा चुकी है । जिसमें 145 लॉट सीएमआर एसएफसी में जमा हो चुका है। जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अच्छे प्रदर्शन करने वाले पैक्स को सम्मानित किया जाए एवं खराब प्रदर्शन करने वाले पैक्स पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रबंधक सहकारिता बैंक उपस्थित थे।