Advertisement

Breaking: 74 आंदोलन के नेता सियाशरण ठाकुर के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट किया

-74 आंदोलन के नेता सियाशरण ठाकुर के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट किया

पटना।संवाददाता।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव एवं एजाज अहमद ने अपने संयुक्त वक्तव्य में 1974 जेपी आंदोलन के सेनानी और नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष श्री शियाशरण ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से समाजवादी आंदोलनऔर राज्य को अपूरणीय क्षति है।

 


नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ये एक मिलनसार, मृदुभाषी और लोकप्रिय नेता थे। पूरा राजद परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।