-नेपाल की बेटी सीता साहू बनी पटना की मेयर,बधाईयों का सिलसिला जारी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
सीता नगर निगम से दुसरे वार मेयर निर्वाचित होने पर नेपाल के केन्द्रीय राज्य मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, मौलापुर के मेयर रिना कुमारी, हरिपुरबा के मेयर बिनोद कुमार साह, लोसपा के बरिष्ठ नेता संजय कुमार साह, जसपा के नगर बरीय उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित कई गणमान्य लोगोने उनकी जीत पर बधाई दी है तथा उनके कार्यकाल में पटना और विकास हो ऐसी कामना भी की है।

जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने साह ने कहा कि हमें गर्व है नेपाल की बेटी सीता साहू पटना महानगर की मेयर बनी है। अव पटना तथा जन के बीच धार्मिक तथा पर्यटकीय रुप से साझा कार्यक्रम भी किया जाएगा। मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह ने कहा है कि शिवरात्रि के अवसर पर होने वाली मधानी पूजा में आने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पटना के मेयर सीता साहू का मायके नेपाल के सिरहा जिला के माड़र में है। उनके भाई अव जनकपुरधाम में ही वस गये हैं।












