-मुजफ्फरपुर में घूसखोर बिजली कर्मचारी गिरफ्तार,निगरानी ने छह हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बिजली कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है. मनियारी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी इलाके के वेल्डिंग मिस्त्री मो रियाजउद्दीन से बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर 6000 रुपए की मांग की जा रही थी।
![]()
निगरानी डीएसपी शिव कुमार साह की टीम ने रामदयालु नगर से उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिजली विभाग के मारकन अंचल का डाटा एंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार है. वह मूल रूप से वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव का रहने वाला है. फिलहाल निगरानी विभाग की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.निगरानी डीएसपी ने बताया कि ‘रियाजुद्दीन को वेल्डिंग मशीन चलाने के लिए व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन लेना था. इसके लिए उसे बिजली विभाग के मारकर अंचल कार्यालय में दौड़ाया जा रहा था. अजीत कुमार ने उसे 6 हजार रुपये घूस की मांग करते हुए कहा था, राशि मिलने के बाद उसे बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा.’
















