Advertisement

प्रश्न पत्र लिक मामले में आर्थिक अपराध इकाई के अध्यक्ष ने शिक्षको से किया पुछताछ

-प्रश्न पत्र लिक मामले में आर्थिक अपराध इकाई के अध्यक्ष ने शिक्षको से किया पुछताछ

संवाददाता। मोतिहारी।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने शहर के शांतिपुरी मोहल्ला में स्थित शांतिनिकेतन जुबली स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षकों से पूछताछ की।

बताते चलें पिछले दिनो बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा का प्रश्न पत्र शांतिनिकेतन जुबली स्कुल से लिंक हुआ था। जिसपर कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अध्यक्ष श्री कुमार ने जिस रूम से प्रश्न पत्र लिक हुआ था उस रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होने विधालय के सभी शिक्षको लगभग डेढ़ घंटे तक अतिथि में एक-एक पुछ-ताछ किया। वही संवाददाताओ के पुछे गये प्रश्नो को नजर अंदाज करते हुये चले गये।