Advertisement

खैरा में एसएसबी ने लगाया मेडिकल कैंप

-एसएसबी ने लगाया मेडिकल कैंप

 

संवाददाता। खैरा।

 

एसएसबी 16 मी बाहिनी ई कम्पनी रजला जन्म स्थान के द्वारा रजला में पशु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया एसएसबी 16 मी बाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार के दिशा निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गांव के लोगों को निशुल्क पशु चिकित्सीय परामर्श व दवाइयां वितरित की गई पशु चिकित्सक डॉक्टर जयंत कुमार शर्मा के द्वारा कैंप में आए हुए स्थानीय ग्रामीण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों में काफी हर्ष का माहौल था।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर एसएसबी के द्वारा बार बार कैंप लगाकर हम लोगों को पशु की जांच कर मुफ्त में दवाइयां दी गई है इस कैंप में दर्जनों लोगों के पशु का विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क में दवाइयां दी गई एसएसबी 16 मी बाहिनी के द्वारा कल्याणकारी योजना का आयोजन बराबर किया जाता है इस मौके पर सहायक कमांडेंट विमल भट्ट सहायक उप निरीक्षक अमूल्य डंका कुलदीप कुमार लाकसमन फौजदार सहित कई एसएसबी के जवान एवं ग्रामीण मौजूद थे।