Advertisement

सकरी मन के अतिक्रमणकारियों के घर-घर घूमकर खाली करने की दी गयी अंतिम चेतावनी

-सकरी मन के अतिक्रमणकारियों के घर-घर घूमकर खाली करने की दी गयी अंतिम चेतावनी

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

जिले के बन्दरा अंचल अधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अंचल के अधिकारियों की टीम ने सकरी मन के अतिक्रमण मामले को लेकर नोटिस जारी होने वाले अतिक्रमणकारियों के घर-घर घूम कर अंतिम चेतावनी दी। उन्हें अतिक्रमण हर हाल में तथा अविलम्ब खाली करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीओ राजीव रंजन ने बताया कि प्रशासन का पहला प्रयास अतिक्रमणकारियों के द्वारा बिना बल प्रयोग के अतिक्रमण हटवाने का है। यदि लगातार चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण कारी अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो अंततः बल प्रयोग कर अतिक्रमण को हर हाल में खाली करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोटिस, सुनवाई तथा घर-घर जाकर चेतावनी और अनुरोध के प्रभाव से कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमित स्थलों को खाली कर भी दिया गया है, जबकि कई लोगों के द्वारा जबरन कब्जा को बरकरार रखा गया है। ऐसे लोगों को अंतिम चेतावनी दे दी गई है प्रशासन 1 सप्ताह के अंदर अधिक्रमित स्थलों को खाली कराने की कार्रवाई करेगी।

सीओ ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमणकारियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे बाधक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है तथा व्यवधान डालने तथा लोगों उकसाने या दिग्भ्रमित करने वाले लोगों पर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि सकरी मन अति प्राचीन तथा उपयोगी जलस्त्रोत के रूप में ऐतिहासिक महत्व की है। इसके अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ इसके सौंदर्यीकरण कराने से क्षेत्र के विकास कार्य को गति मिलेगी। अतिक्रमण से इसके मृतप्रायः स्थिति होने का असर बन्दरा प्रखण्ड के पूरब से पश्चिम सीमा तक के बहुतेरे इलाकों पर पड़ रहा है। मत्स्यपालन के साथ हीं इलाके में सामयिक खेती किसानी,सिंचाई,जलस्रोतों, पशू उपयोगी स्त्रोतों आदि पर इसका असर पड़ रहा है।