-बरियापुर में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
इस वक्त ख़बर मुजफ्फरपुर जिले बन्दरा प्रखण्ड के बरियारपुर से यह आ रही है। जहां सरकारी पोखर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई प्रशासन ने शुरू कर दिया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है।जेसीबी मशीन आदि से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाई की जा रही है।

इससे पहले यहां लोगों को अतिक्रमण खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था। मौके पर मौजूद बंदरा सीओ राजीव रंजन,आरओ रोहन सिंह,सीआई विजय तिवारी सहित कई अधिकारी,कर्मचारी स्पेशल पुलिस बलों के साथ मौजूद हैं। अतिक्रमण क्षेत्र की सभी कच्चे-पक्के निर्माणों,दुकानों को मशीन एवं मजदूरों के द्वारा हटवाया जा रहा है।

अधिकारियों का बताना है कि सरकारी जलाशयों एवं जलस्रोत स्थलों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।करैला पोखर एवं सिमरा पोखर पर भी अतिक्रमण हटाया गया है।वही अन्य जगहों पर भी कार्यवाई की जाएगी।












