-गौ हत्यारों पर कारवाई की मांग, विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
जनकपुरधाम /संवाददाता।
गौ हत्यारा पर कारवाई हेतु विश्व हिन्दू परिषद जिला शाखा धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह के साथ शिष्टमंडल ने सीडीओ को गृह मंत्रालय को ध्यानाकृष्ट करवाने हेतु ज्ञापन पत्र रविवार को सौंपा है। नेपाल के कानून के अनुसार गौ हत्या कानूनी अपराध हैं। यह नेपाल का राष्ट्रीय पशु भी है तथा वहुसंख्यक हिन्दू समाज के आस्था से जुड़ी हुई है।

फिर भी कंचनपुर जिला के वेद कोष नगरपालिका में पशु चौपाया व्यवस्थापन के क्रम में गाय की हत्या की गयी। विश्व हिन्दू परिषद इसका घोर निंदा करती है तथा दोषी को सख्त सजा की मांग करती है। शिष्टमंडल में मोहन साह प्रभु दयाल जालान सहित कई लोग शामिल थे।












