-जनमत पार्टी ने समानुपातिक नामावली निर्वाचन आयोग को सौंपा
जनकपुरधाम /संवाददाता।
जनमत पार्टी ने संघीय तथा प्रदेश के लिए सामुपातिक नामावली निर्वाचन आयोग को शनिवार को सौंपा है। जिसमें सभी वर्गों को मौका दिया है।
प्रतिनिधि सभा के लिएअनिता साह(मधेशी), सोनू मुर्मू तथा विनिता कुमारी सिंह दनुवार(आदिवासी जनजाति) अब्दुल खान(मुस्लिम) गोमा लामा सापकोटा (खस आर्य) को नामावली निर्वाचन आयोग को सौंपा है।

इसी तरह प्रदेश सांसद के लिए मधेश प्रदेश से अनिता कुमारी साह (मधेशी महिला ), चंदन कुमार सिंह (मधेशी अल्पसंख्यक), रंजू कुमारी खंग (खत्वे), वसंत कुमार कुशवाहा (मधेशी). हसीना खातुन (मुस्लिम महिला), हसीना खातुन (मुस्लिम महिला), भाग्य श्री चौधरी (आदिवासी जनजाति) को निर्वाचन आयोग को भेजा है। इसी तरह लुम्बिनी प्रदेश से समानुपातिक सदस्य के लिए सुमन शर्मा राय माँझी तथा आदिवासी जनजाति के लिए गीता गुरूंग का नाम निर्वाचन आयोग को भेजा है। उपयुक्त जानकारी पार्टी के उपत्यका इंचार्ज हरेन्द्र चौधरी ने दी है।












