-मुजफ्फरपुर के रामपुरदयाल पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत,बीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के रामपुरदयाल पंचायत में शनिवार को कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कचरा संग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर बन्दरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कचरा ले जाने वाले हाथ रिक्शा तथा ई-रिक्शा को रवाना किया।

इस दौरान बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कचरा संग्रहण के लिए वार्डों में हाथ रिक्शा तथा पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा लगाए गए हैं।यहां आज इसकी शुरुआत की गई है। सभी घरों में कचरा जमा करने के लिए डस्टबिन बांटने के निर्देश दिए गए हैं। मासिक शुल्क भी इस सुविधा के लिए लोगों को देना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे।इस दौरान पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना सहित पंचायत कर्मी एवं वार्ड सदस्य आदि भी थे।












