Advertisement

आज अपने गोपालगंज में हुआ बड़ा हादसा, 20 मजदूरों से भरा ऑटो नदी में पलटा

-गोपालगंज में बड़ा हादसा, 20 मजदूरों से भरा ऑटो नदी में पलटा

 

गोपालगंज।संवाददाता।

बिहार के गोपालगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 20 मजदूरों से भरा ऑटो सोना नदी में पलट गया. ऑटो में 20 से अधिक मजदूर सवार थे. इसमें अधिकतर महिला मजदूर थीं. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को किसी तरह बाहर निकाला. इनमें पांच मजदूरों की हालत गंभीर है. सभी घायल मजदूरों को फुलवरिया अस्पताल में भर्ती काराया गया है.

पांच मजदूरों की हालत गंभीर:

यह घटना फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार के पास की है. जानकारी के अनुसार सभी मजदूर श्रीपुर से अमठा कोल्ड स्टोर में जा रहे थे. ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठे थे. जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित हो कर नदी में पलट गया, घटना में 5 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मची चीखपुकार:

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. शोरगुल सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे सभी लोगों को किसी तरह से बाहर निकला. जिसमे 5 मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को फुलवरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो कर नदी में पलट गया.