Advertisement

पेट्रोल की बढ़ती महंगाई के बीच मुजफ्फरपुर में ट्रेनों का परिचालन कम करने से यात्रियों को हो रही परेशानी,BJP सांसद अजय निषाद ने लोकसभा में उठाया मामला

-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई के बीच मुजफ्फरपुर में ट्रेनों का परिचालन कम करने से यात्रियों को हो रही परेशानी,BJP सांसद अजय निषाद ने लोकसभा में उठाया मामला।

मुजफ्फरपुर (बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

एक और देश में पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर से गांव तक महंगाई का संकट है। ऐसे में रोडवेज की बसों पर सफर करना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच उत्तर बिहार के इलाकों के लिए अति महत्वपूर्ण मुजफ्फरपुर स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन कम कर दिया गया है।

जिससे यात्रियों को भारी संकटों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी काफी कम है। ऐसे में होने वाली कमियों एवं परेशानियों के बारे में मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से मुजफ्फरपुर में ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने तथा पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की मांग की है।