Advertisement

औराई में सड़क सुरक्षा नियम पालन करने लेकर ली गई शपथ

-औराई में सड़क सुरक्षा नियम पालन करने लेकर ली गई शपथ

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई सड़क सुरक्षा एवं गाड़ी परिचालन में सतर्कता को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख अनामिका भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित औराई प्रखंड के कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे। औराई प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र छात्राएं भी जागरूकता अभियान में शामिल थी। ज्ञात हो कि इलाके में इन दिनों लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी है।पिछले साल भर के अंदर इलाके में दर्जनों लोग विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मौत के शिकार हो गए हैं।