Advertisement

ताजपुर: सड़क हादसे के मृतक के परिजन से मिले लोजपा नेता

-सड़क हादसे के मृतक के परिजन से मिले लोजपा नेता

ताजपुर ।संवाददाता।

बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा के दो युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर लोजपा (रा) के प्रदेश प्रवक्ता अभय कुमार सिंह ने मंगलवार की देर शाम मृतक परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाया । साथ ही हर संभव सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही । उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पीड़ित परिजन को मिलने वाली मुआवजे के लिए संबंधित अधिवक्ता से फोन से बातचीत कर अविलंब प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही ।

मालूम हो कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 में गंगापुर डोभी पुल के समीप बीते शनिवार की रात एक तेजगति एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गड्ढ़े में जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक समेत दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी । जबकि उसमें सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था । मृतक युवक मुरादपुर बंगरा वार्ड संख्या 3 निवासी रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र सुभाष कुमार (27वर्ष) एवं वार्ड संख्या 2 निवासी स्वर्गीय रघुवीर सिंह के पुत्र कंचन सिंह (40वर्ष) थे । बताते चले की मृतक सुभाष दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। वह बहुत ही होनहार था। उसके अचानक हादसे में चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं मृतक कंचन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र क्रमशः आर्यन (15) एवं अंशु (12) बताए गए। हादसे में उनकी मौत से पत्नी निशा भारती, माता लक्ष्मी देवी, भाई अजय, गुड्डू समेत पूरा परिवार गहरे सदमा में है ।