Advertisement

Breaking: कल शाम शहर में तीन मंजिला छत से गिरकर एक युवती की मौत,स्वजनों में मातम

-तीन मंजिला छत से गिरकर एक युवती की हुई मौत,स्वजन में पसरा मातम

रिपोर्ट: मो.अंजुम आलम, जमुई (बिहार)

जमुई शहर के खैरा मोड़ स्थित तीन मंजिला छत से गिरकर एक सोमवार की शाम एक युवती की मौत हो गई। मृतका युवती की पहचान लखीसराय जिले के इंग्लिश टोला निवासी जयप्रकाश राम की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतका अपने माता-पिता के साथ खैरा मोड़ के पास एक किराए के मकान में रहती थी। युवती कपड़ा सुखाने के लिए तीन मंजिला छत पर चढ़ी थी। उस वक़्त छत पर वह अकेली थी इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गई। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतका तीन बहन में दूसरे नंबर पर थी मृतका को एक भाई भी है।