Advertisement

शर्मनाक: रात संग्रामपुर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप!

शर्मनाक: रात संग्रामपुर में गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप

राजन।मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से बड़ी शर्मनाक ख़बर मिली। जहां शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रग्राम गांव की एक गूंगी लड़की के साथ कुछ हैवानों ने गैंगरेप कर अपनी हवस का शिकार बना दिया। जबकि इसकी खबर पीड़ित लड़की के मां को लगी तो जगह जगह जाकर अपनी बेटी की खोज बीन की। बाद में उसकी बेटी बेहोशी की हालत में मिली। लोगों के सहयोग से अपनी बच्ची का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। जिसके बाद आज करीब बारह घंटे बाद पीड़ित लड़की होश में आई। पीड़ित गूंगी लड़की ने इशारे से बताया कि दो लोगों ने उसके साथ कुकृत्य किया है। इधर उसकी मां स्थानीय मुखिया और थाना में इस घटना की जानकारी दी है।


वहीं इधर मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष ने गैंग रेप के आरोपियों के गिरफ्तारी के एसआईटी टीम का किया गठन ।पीड़ित बच्ची का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच की जा रही है । मामले में अरेराज डीएसपी ने बताया कि घटना एक दिसम्बर की रात्रि कि बतायी जा रही है।आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई है। सभी आरोपी घर छोड़ फरार बताए जा रहे। पीड़ित द्वारा पुलिस को देरी से सूचना के कारण आरोपी घर छोड़ फरार बताए जा रहे। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के त्वरित कुर्की जप्ती के लिए पुलिस करवाई में जुटी है।वही एसआईटी लगातार छापेमरी में जुटी है।