Advertisement

बन्दरा के घोसरामा में किराना एवं कपड़े की दुकान में चोरी

-बन्दरा के घोसरामा में किराना एवं कपड़े की दुकान में चोरी

बंदरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के घोषरामा में किराना एवं कपड़े की दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित राजकुमार चौधरी ने पियर थाना को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित दुकानदार का बताना है कि रोज की तरह वे कल दुकान बंद कर अपने घर गए थे। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर कीमती सामान एवं नकदी आदि की चोरी कर ली गई थी।उन्होंने बताया कि करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा के सामानों आदि की चोरी कर ली गयी है। उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।पियर थाना अध्यक्ष के अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।