-तरंग प्रतियोगिता के स्कूली बच्चों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के हत्था हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित तरंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी बच्चों को समारोह अयोजित कर सम्मानित किया गया।शिक्षकों ने बताया कि जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के हत्था संकुल क्षेत्र अंतर्गत 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें विभिन्न तरह के खेल गतिविधि आयोजित किया गया। लंबी दौड़, ऊंची एवं लंबी कूद, खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्तर के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। वही संकुल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के स्कूल प्रधानों के अलावे सहयोगी शिक्षकों की खास भूमिका रही।मौके पर वरीय पत्रकार दीपक कुमार तिवारी को भी शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले कल यहां खेल गतिविधियों एवं कार्यक्रम का उद्घाटन बन्दरा उपप्रमुख उमेश राय ने किया था।










