-स्थानीय लोगों ने गांव से सीमेंट फैक्ट्री के लिए गुजरने वाली 33 हजार वोल्टेज वाली वायर को कवर्ड कराने की मांग की ।
-मांग के समर्थन में उतरी भाकपा माले की टीम ।
ताजपुर ।संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर सरसौना पंचायत के वार्ड-13 स्थित सीमेंट फैक्ट्री के लिए गांव से गुजरने वाली 33 हजार वोल्टेज वाली वायर को कवर्ड कराने की मांग की है । स्थानीय लोगों ने बताया कि सरसौना वार्ड-13 स्थित सिमेंट फैक्ट्री में गंगापुर फीडर से 33 हजार वोल्टेज का वायर खींचा जा रहा है । चांदनी चौक, गांधी चौक आदि क्षेत्रों में कवर्ड वायर खींचा गया है जबकि सघन आवादी का क्षेत्र सरसौना वार्ड- 13 में कवर्ड वायर लगाने का भरोसा दिए जाने के बावजूद नंगा वायर खींचा जा रहा है । जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं ।

शनिवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाकपा माले की जांच टीम ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण के बाद स्थानीय लोगों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा की विभाग विद्युत वायर खींचने में दोहरा मापदंड अपनाना बंद करे । जब विरल आवादी का क्षेत्र चांदनी चौक से गांधी चौक की ओर कवर्ड वायर लगाया गया तो फिर सघन आवादी का क्षेत्र सरसौना वार्ड- 13 में नंगा तार का उपयोग क्यों किया जा रहा है । यहाँ भी कवर्ड वायर लगे। मौके पर आसिफ होदा, मो. एकरामुल खान, मो. एजाज, अर्जुन कुमार, मो. शकील, अरूण महतो, बंदना कुमारी आदि उपस्थित थे ।












