-महाकाल मंदिर में गर्भ गृह में बिना शुल्क दर्शन फिर शुरू, हफ्ते में चार दिन रहेगी व्यवस्था
उज्जैन ।संवाददाता।
महाकाल मंदिर में श्रद्धालु अब गर्भ गृह से दर्शन कर सकेंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आम श्रद्धालु हफ्ते में चार दिन बिना शुल्क के गर्भ गृह से दर्शन कर सकेंगे। शनिवार, रविवार और सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में 1 बजे से 4 बजे तक गर्भ गृह से दर्शन कराना शुरू कर दिया गया है। अभी तक केवल शुल्क देकर गर्भ गृह से दर्शन कराए जा रहे थे।















