Advertisement

Breaking: समीक्षा बैठक के बाद बोले बन्दरा बीडीओ-प्रखण्ड में बेहतर है रतवारा में नलजल का क्रियान्वयन

-समीक्षा बैठक के बाद बोले बन्दरा बीडीओ-प्रखण्ड में बेहतर है रतवारा में नलजल का क्रियान्वयन

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के सुंदरपुरा रतवारा पंचायत में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान बीडीओ प्रशांत कुमार ने वार्ड स्तरों पर नल जल योजना क्रियान्वयन को लेकर अलग-अलग समीक्षा बैठक के बाद देर शाम बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सुंदरपुर रतवारा पंचायत में नल जल योजना का काम बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है।

किसी भी वार्ड में नल जल योजना के पानी सप्लाई में दिक्कत नहीं है। मासिक शुल्क वसूली भी अपडेट कराए जा रहे हैं तथा समय-समय पर जल उपभोक्ताओं को नलजल भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में स्थानीय मुखिया रेखा देवी सहित सभी वार्ड सदस्य तथा प्रखंड एवं पंचायत के कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पंचायत में संचालित अन्य कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। समीक्षा बैठक देर शाम तक चलता रहा।