-ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण से सड़क निर्माण कार्य में हो रही है बाधा,अधिकारी ने की स्थल जांच
दीपक कुमार तिवारी।बन्दरा।
प्रखंड के तेपरी गांव में वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 8 में मुख्य सड़क निर्माण में ब्रह्म स्थान के पास सड़क जाम कर दिए जाने की वजह से सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है।

लोगों के बीच यातायात संकट उत्पन्न हो गया है। मामले की शिकायत पर गुरुवार को बन्दरा सीओ के निर्देश पर राजस्व अधिकारी ने मामले की स्थल जांच की। मौके पर उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। वहीं जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू ने बताया कि उन्ही के कोटे से यहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।लेकिन सड़क को अवरुद्ध कर देने से कामों में एवं यातायात में बाधा उतपन्न हो गयी है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने हत्था ओपी, बंदरा अंचल के सीओ,बन्दरा प्रखण्ड के बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों का आवेदन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी थी।जिसमें बिहार सरकार द्वारा निर्मित सोलिंग सड़क घर निर्माण कर लेने की शिकायत की गई थी।मौके पर स्थानीय मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य भी थे।
















