Advertisement

Breaking: विधायक ने किया बन्दरा बीआरसी का निरीक्षण,जताई नाराजगी;बीईओ को दिया व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश

-विधायक ने किया बन्दरा बीआरसी का निरीक्षण,जताई नाराजगी;बीईओ को दिया व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश

दीपक। बंदरा।

गायघाट विधायक निरंजन ने राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बन्दरा बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में व्याप्त अराजकता तथा प्रधानाध्यापकों एवं बीआरसी कर्मियों की मनमानी के खिलाफ बंदरा बीईओ को कार्रवाई एवं व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीआरसी में कार्यरत कर्मियों तथा गायघाट एवं बन्दरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की मनमानी तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के नाम पर की जा रही खानापूर्ति तथा योजना राशि के दुरुपयोग पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बीईओ को हिदायत देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे तमाम मामलों को लेकर सरकार स्तर के अधिकारियों तथा संबंधित मंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों की विधि व्यवस्था को सुधारने को लेकर वे कटिबद्ध है। अपग्रेड हाई स्कूल,मिडिल स्कूल, बेसिक स्कूल एवं प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्था स्थानीय अधिकारियों की तत्परता एवं सक्रियता से स्वतः सुधर सकती है,लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने मध्यान भोजन,पोशाक, छात्रवृति सहित विभिन्न तरह की शैक्षणिक योजनाओं पर भी ऐतराज जताया। विधायक ने बताया कि लगातार चेतावनी और उनके निर्देशों के बावजूद बंदरा, सकरी मन सहित करीब दर्जन भर विद्यालयों की विधि व्यवस्था नहीं सुधर रही है। लगातार प्रधानाध्यापक स्तर की लापरवाही से बच्चों का भविष्य अंधकार मय है। ग्रामीण भी तंग तबाह हैं।विद्यालय प्रबंधन कमिटी के सदस्यों के बातों की भी अनदेखी की जा रही है। यहां वित्तीय,शैक्षणिक,योजनाओं आदि के सन्दर्भों में गड़बड़ियों की शिकायतें हैं।इन विद्यालयों की उच्च स्तरीय जांच के लिए वे जल्द ही सरकार स्तर के अधिकारी को पत्र लिखेंगे।बता दें कि बन्दरा बीईओ रीता कुमारी गायघाट बीईओ के प्रभार में भी हैं।