Advertisement

नेपाल: तीन पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर, जीतने के लिए छूट रहे पसीने

-तीन पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर, जीतने के लिए छूट रहे पसीने

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल में 20नवंवर को प्रतिनिधि सभा तथा प्रदेश सभा का चुनाव हैं। सभी उम्मीदवार चुनावी जंग जीतने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। वैसे तो सभी उम्मीदवारों की मधेश सहित भारत में चर्चा होती है। लेकिन तीन पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव, राजेन्द्र महतो तथा रघुबीर महासेठ की चर्चा मधेश में ज्यादे है। तीनो पूर्व उप प्रधानमंत्री की जीत सहज नहीं है। इसलिए जीतने के लिए एड़ी चोटी लड़ा रहे है।


जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के सुप्रीमो, पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव इस बार सप्तरी से चुनाव लड़रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी जनमत के सुप्रीमो सी. के. राउत तथा सत्ता गठबंधन के साझा उम्मीदवार तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे जय प्रकाश ठाकुर के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला है। उपेन्द्र यादव जीतने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे है। इस रोचक मुकाबला में जीत किसकी होगी कहना मुश्किल हैं।
धनुषा चार से निवर्तमान सांसद तथा एमाले के सचिव, पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ चुनाव लड़ रहे है। वहां से सत्ता गठवंधन से नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री महेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यहां एमाले तथा जसपा के बीच गठबंधन नहीं हो सका है। उस क्षेत्र से महाजन यादब चुनाव जसपा से लड़ रहा है। एक हाथ में सिंदूर एक हाथ में नागरिकता नहीं संभव है। फिसली जुवान रघुबीर के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है। कोईरी बहुल क्षेत्र में चार हजार युवा को बंशज नहीं मिला है। इस समाज का आधा से अधिक लड़का की शादी बिहार में होता है। वैसे इस मुद्दे को समझाने के बात कुछ हद कुशवाहा बोटर रघुबीर की ओर रूझान है लेकिन पुर्व मंत्री शत्रुघ्न महतो कोईरी जाति है। वे नेकपा एस से प्रदेश सभा से सत्ता गठवंधन के उम्मीदवार है। जो रघुबीर के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। महाजन यादव जीतने की उम्मीद नहीं देखकर क्या यादव एक मुस्त महेन्द्र यादव को भी बोट न कर दें। लेकिन उस रथ को रोकने के लिए नेपाल कांग्रेस छोड़कर एमाले का दामन थामे पूर्व नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष यादव कितना सक्षम होता है। लेकिन मुकाबला कड़ा हैं।


सर्लाही क्षेत्र दो से चुनाव लड़ रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो भी जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। एक बार इस क्षेत्र से सांसद रह चुके राजेन्द्र महतो के विकास की तुलना में निवर्तमान सांसद तथा सत्ता गठवंधन के आधिकारिक उम्मीदवार हंसुआ हथौड़ा थामे महेन्द्र राय यादव का इस क्षेत्र में नहीं के बराबर करना बोटर राजेन्द्र महतो की ओर अग्रसर हो रहे है। इस क्षेत्र से एमाले से राज नारायण साह चुनाव लड़ रहेहैं। लेकिन मुकाबला राजेन्द्र यादव तथा महेन्द्र राय यादव के बीच मेंही है। राज नारायण साह के नहीं जीतने की उम्मीद देकर अंतिम समय बैश्य के उप जाति तेली मतदाता के कुछ बोट राजेन्द्र महतो की ओर आ सकता है जो संजीवनी के लिए काम कर सकता है। । दलगत राजनीति से उठकरयादव मतदाता का रूझान महेन्द्र यादव की ओर होने की उम्मीद हैं। जैसा कि उस क्षेत्र का पिछला इतिहास रहा है। वैसे जंगी लाल राय यादव प्रदेश सभा से राजेन्द्र महतो की खेमा से चुनाव लड़ रहे हैं। उसके समर्थक नीचे गाछी तो उपर लालटेन का बोट करेंगे? खैर! चुनाव का माहौल चौवीस घंटे पहले भी बदल जाता है। लेकिन तीनो उप प्रधान मंत्री को अपनी जमीन बचाने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं।