-पुणे से युवक का शव पहुंचते हीं गोरौल में मचा कोहराम
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली
वैशाली जिले के गोरौल के भुआलपुर उर्फ़ बहादुरपुर गाँव के एक युवक का महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गया गया। घटना गत 7 अक्टूवर को हुई। मृतक युवक का शव उसके पैतृक गांव में बुधवार को पहुचते ही कोहराम मच गया। बताया गया है कि 35 वर्षीय मृतक पप्पू शर्मा पुणे में रहकर सिविल कंस्टक्शन मे ठेकेदारी करता था।7अक्टूवर को वह गेस्ट हॉउस वाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक आज्ञात बाहन के चपेट मे आ गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।मृतक शत्रुधन शर्मा का पुत्र था।

परिवार का भरण पोषण करने वाला वह एक लौता था। मृतक को एक दो वर्ष का पुत्र भी है। गाँव मे शव पहुंचते कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीणों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक गाँव मे इतना लोकप्रिय था इसका अंदाजा इसी से लगाई जा सकती है की गाँव के किसी के घर का चूल्हा नहीँ जला। इस गाँव मे यह ह्रदय विदारक घटना से सभी के आँखे नम है। परिजनों को ढाढ़स बढ़ाने पंचायत के मुखिया विमला देवी के पुत्र ई अरविन्द कुमार, जदयू नेता जितेंद्र कुमार महतो, पूर्व मुखिया विन्दश्वर झा सहित सैकड़ो लोग पहुंच गये और परिवार को सांत्वना दी।
















