Advertisement

Breaking: बन्दरा में विधायक ने वृक्षारोपण कर मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन विधायक निरंजन राय ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ जिले के बंदरा प्रखंड के किसान भवन में आम का पौधा लगाकर मनाया। इस अवसर पर श्री राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के उर्जावान , युवा ह्रदय सम्राट माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जिस ढंग से बिहार में चिकित्सा व्यवस्था को सुधार रहे हैं वो काविले तारीफ है । रोज दो तीन दिन बीच करके नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है ।

जल्द ही सभी विभागों के खाली पदों को भर दिया जाएगा । उनके जन्मदिन पर हमलोग ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं । इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाह , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोज झा , कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप चौधरी , प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जून पासवान , कृषि सलाहकार अनिल कुमार , राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना , डौक्टर शत्रूधन राय , इन्द्रेश यादव , मनोज राज , रत्नेश कुशवाह , शिक्षक राकेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।