-मुंगेर के धरहरा में खूब बोले जदयू एमएलसी संजय सिंह,नीतीश कुमार को बताया विकास पुरुष
पटना।अनूप।
पूरे बिहार में राजपूत समुदाय को जागृत करने जदयू के प्रति गोलबंद करने को लेकर जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है उसी कड़ी में आज मुंगेर में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी संजय सिंह खूब बोले उन्होंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष तो बताया ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि राजपूतों का हितैषी उनसे बड़ा कोई नहीं है कई सारे उदाहरण भी उन्होंने दिए इस अवसर पर जदयू नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब पूरे बिहार का क्षत्रिय समाज एकजुट होकर विकास पुरुष नीतीश कुमार को दिल्ली के गद्दी तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम को पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के संदर्भ में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार के लिए समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के बेमिसाल कार्यकाल को जनता के समक्ष रखने के लिए माननीय पूर्व सांसद श्रीमती मीना सिंह जी ,मा० विधान पार्षद श्री विजय सिंह जी , माननीय पूर्व विधान पार्षद श्री बिनोद सिंह जी ,प्रदेश महासचिव श्री छोटू सिंह जी , प्रदेश सचिव श्री ओम प्रकाश सेतु जी ,श्री शैलेश सिंह जी के साथ मुंगेर जिला के धरहरा ग्राम के लक्ष्मी पुस्तकालय के प्रांगण में जन संवाद को संबोधित किया ।
जनसंवाद कार्यक्रम में श्रीमती इंदुदेवी जिला पार्षद , श्री लक्ष्मी सिंह जी , श्री राजेश कुमार सिंह जी ,श्री प्रद्युमन सिंह जी, उपसरपंच श्रीमती नंदनी सिंह जी ,श्री बीरेंद्र सिंह जी व अन्य कार्यकर्तागण सम्मलित थें ।












