-ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण से सड़क निर्माण कार्य में हो रही है बाधा,अधिकारियों से कार्यवाई की मांग
दीपक कुमार तिवारी।बन्दरा।
प्रखंड के तेपरी गांव में वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 8 में मुख्य सड़क निर्माण में ब्रह्म स्थान के पास सड़क जाम कर दिए जाने की वजह से सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है। लोगों के बीच यातायात संकट उत्पन्न हो गया है।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने हत्था ओपी, बंदरा अंचल के सीओ,बन्दरा प्रखण्ड के बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों का आवेदन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बिहार सरकार द्वारा निर्मित सोलिंग सड़क घर निर्माण कर लिया है। जिससे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। यातायात संकट भी उत्पन्न हो गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल उत्पन्न है।लोगों में आक्रोश है। किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। लिहाजा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।दिए गए आवेदन में मुंशी सहनी, सुरेश सहनी, विजय कुमार,अनिता देवी, मनीष कुमार,सौखि सहनी,वार्ड सदस्य मुकेश कुमार साह,गुड़िया कुमारी आदि के भी हस्ताक्षर हैं।












