Advertisement

बोकारो में भी बनेगा टाउन हॉल, किया गया शिलान्यास

-बोकारो में भी बनेगा टाउन हॉल, किया गया शिलान्यास

बोकारो ।दिलीप।

टाउन हॉल बनेगा.बुधवार को डीसी आवास के सामने टाउन हॉल निर्माण का शिलान्यास किया गया. धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, डीडीसी कीर्तिश्री जी ने टाउन हॉल की आधारशिला रखी. 24.46 करोड़ की लागत से 6312.01 वर्ग मीटर में बनने वाले टाउन हॉल में 2200 लोगों की बैठने की क्षमता होगी. मालमू हो कि 25 जून 2019 को भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर 1500 सीट वाला टाउन हॉल बनाने की मांग की गयी थी. इसके बाद 11 जुलाई 2019 को सचिव ने जमीन चिह्नित करने की बात कही थी।

ताकि आम लोग कर सकें इस्तेमाल:

इसके जवाब में तत्कालीन डीसी ने बताया कि 18 जुलाई को जमीन चिह्नित कर ली गयी है. डीसी आवास के बगल की भूमि के लिए नक्शा भी बनाया गया था. 01 अप्रैल 2022 को पूर्ण सहमति बनी. सांसद श्री सिंह ने कहा कि हर जिला में टाउन हॉल है. अब बोकारो में भी लोगों को सुविधा मिलेगी. टाउन हॉल के इस्तेमाल के लिए शुल्क निर्धारण बोकारो के अनुरूप ही हो, ताकि आम आदमी भी नि:संकोच इसका इस्तेमाल कर सके. कहा कि बोकारो को विगत दिनों में मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा समेत कई योजनाओं की सौगात मिली है. बोकारो जिला की गिनती राज्य के अग्रणी जिला में होगा.