Advertisement

चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है

*चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है

*राज सिन्हा का प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीप वितरण का कार्य सराहनीय : कर्मवीर सिंह

धनबाद।दिलीप।

हर वर्ष की भांति इस दीवाली में भी विधायक राज सिन्हा ने “चलो जलाएं दीप वहाँ, जहाँ अभी भी अंधेरा है” के लक्ष्य के साथ धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीप वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की.बुधवार को भाजपा झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया।

आज धनसार के न्यू दिल्ली कॉलोनी में सैकड़ों मजदूर लोगों के बीच हजारों दीये बाँटे गए.धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वयं तेल – बाती के साथ 11 दीयों का झोला तैयार किया है,जिससे की हर गरीब का घर दीया से रौशन हो और खुशियाँ छाए। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता साथियों से भी अपने आस-पास वैसे घरों,परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच दीया बाँटने की अपील की है जो दीया खरीदने में असमर्थ हैं. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधायक राज सिन्हा के द्वारा प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीप वितरण के कार्य की खूब सराहना की और कहा की दीप वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान के लोगों के घरों में भी उजाला फैलाना है।