Advertisement

5 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव

समस्तीपुर : 5 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव

-हत्या के शक में गोतिया के घर पर हमला
-बहू-बेटी को पीटा

संवाददाता। समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना के मोरवाड़ा गांव में रविवार सुबह पांच साल के बच्चे की लाश मिली। बालक शनिवार सुबह से लापता था। बच्चे की हत्या कर पोखर में लाश फेकने के आरोप में आक्रोशित लोगों ने बच्चे के चचेरे दादा के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने आरोपी की बहू व बेटी की भी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस ने चचेरे दादा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बालक रोशन कुमार साव का पुत्र बताया गया है। बच्चे के दादा मयंक साव ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर भाई अशोक साव से पहले से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को उससे झगड़ा हुआ था।

उसके बाद उसका पोता शनिवार सुबह सात बजे अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह दस बजे उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर में लाश मिली। बच्चे के दादा का आरोप है कि झगड़ा के कारण अशोक ने बच्चे को अगवा कर हत्या करने के बाद शव घर मे एक संदूक में बंद कर दिया।