Advertisement

4 बच्चों का बाप नाबालिक से करता रहा निरंतर रेप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

-4 बच्चों का बाप नाबालिक से करता रहा निरंतर रेप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

-3 सालों से झांसा देकर एवं ठिकाना बदलकर रेप का आरोप
-प्राथमिकी दर्ज करने के एक घण्टे के अंदर अभियुक्त गिरफ्तार
-पीयर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है मामला

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की(16)के साथ झांसा देकर 3 सालों से ठिकाना बदलकर रेप करने से सम्बंधित मामला सामने आया है।पीयर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया है और मामले की प्राथमिकी दर्ज कर महज 1 घंटे के अंदर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। मामला पेड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटनाक्रम में पुलिस ने पीयर थाना क्षेत्र के बिशनपुर से नामजद अभियुक्त मुनिफ(30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त शादीशुदा एवं चार बच्चों का बाप है। पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार को बताया कि पीड़िता का बताना है कि वह तकरीबन 3 सालों से अभियुक्त के संपर्क में थी।इस दौरान उसे घर से होटल आदि में ले जाकर उसके साथ निरंतर रेप किया जाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे झांसा दिया गया। पीड़िता की उम्र 16 साल बताई गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर पीड़िता ने दुष्कर्मी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी दर्ज करने के 1 घंटे के अंदर हीं नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। वही पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल जांच की प्रक्रिया कराई जा रही है।