-मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर एसकेएमसीएच के इंटर्न डॉक्टर्स हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं ठप
मुजफ्फरपुर। श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मंगलवार को एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स अपने मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे इंटर्न्स के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। हालांकि, गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चालू रहीं।

धरना पर बैठे इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा कि बिहार में वर्तमान में इंटर्न को केवल 20,000 रुपए मासिक मानदेय दिया जाता है, जो बढ़ती महंगाई और भारी कार्यभार के लिहाज से बेहद कम है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इंटर्न्स को 43,000 रुपए तक का मानदेय मिलता है, जबकि आईजीआईएमएस पटना में यह राशि करीब 30,000 रुपए है।
इंटर्न्स ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग से न्यूनतम 40,000 रुपए मासिक मानदेय देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में हजारे संगठन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।













