-210 करोड़ से अधिक की राशि से में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़: नितिन नवीन
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार को पूर्वी चंपारण में करीब 210 करोड़ से अधिक की 12 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। यह सभी शिलान्यास अरेराज, तुरकौलिया, धोड़ासाहन, मधुबन एवं मेहसी में किया गया। इन योजनाओं में पथों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, नाला निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल है। शिलान्यास के अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह, मंत्री कृष्ण नंदन पासवान, विधायक सुनील मणि तिवारी, पवन जयसवाल समेत सेकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बाबा सोमेश्वर नाथ की धरती से अपने शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत करने का मौका मिला। इन योजनाओं से ना सिर्फ़ चंपारण की जनता को सुगम यातायात की अनुभूति होगी बल्कि जल निकासी की भी बेहतर व्यवस्था मिलेगी। एनडीए सरकार में पथ निर्माण विभाग लगातार नये आयाम लिख रहा है।
-मंत्री ने बताई आज की महत्वपूर्ण योजनाएं
29.30 करोड़ की लागत से मोतिहारी-तुरकौलिया (एसएच-54) पथ के अरेराज बाजार भाग पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य निर्माण कार्य शामिल है। इस योजना से तुरकौलिया बाजार के जल जमाव की समस्या दूर होगी।
3.90 करोड़ की लागत से मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) में तुरकौलिया स्कूल चौक से बैरिया बाजार तक आर०सी०सी० नाला का निर्माण कार्य शामिल है। इस पथांश के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ नाला निर्माण हो जाने से बाजार भाग से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस पथांश में Divider के साथ फोर लेन का निर्माण किया जाएगा, जिससे अरेराज बाजार की सौन्दर्यता काफी बढ़ जाएगी।
1.40 करोड़ की लागत से ढ़ाका से घोड़ासहन पथ में रक्सा नहर चौक विष्णु चौक रक्सा आई बी ढ़ाका के पास आर.सी.सी. पुल निर्माण कार्य किया जायेगा।
वहीं, 26.84 करोड़ की लागत से लौखान से घोड़ासहन पथ भाया पुरनहिया तक 7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण का कार्य किया जायेगा, जिससे ढाका से घोड़ासहन होते हुए भारत नेपाल सीमा पथ का जुड़ाव की सुविधा मिलेगी।

6.12 करोड़ की लागत से ढ़ाका से फुलवरिया पथ में चैनपुर ढाका भारत माला सड़क तक पीसीसी सड़क में चौड़ीकरण एवं दोनो किनारे आरसीसी नाला निर्माण कार्य शामिल है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से एसएच-54 ढ़ाका का भारतमाला सड़क से जुड़ाव हो जायेगा।
47 करोड़ की लागत से ढ़ाका से लौखान तक 12 किलोमीटर सड़क में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना के पूर्ण हो जाने से भारत नेपाल सीमा पथ का जुड़ाव हो जायेगा।
19.14 करोड़ की लागत से भंडार से भकुरहिया पथ के 6 किलोमीटर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना के पूर्ण होने से चोरमा से भंडार ( एसएच 54 ) होते हुए शिवहर जाने की दूरी कम होगी।
7.43 करोड़ की लागत से मधुबन डाकबंगला चौक से मेला बाजार पथ के 0.00 कि०मी० से 1.80 कि०मी० में चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण कार्य। इस पथ के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
10.33 करोड़ की लागत से पिपरा लिंक पथ के 3.15 किलोमीटर में चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण कार्य का निर्माण किया जायेगा, जिससे NH-28 का बाईपास सड़क एवं पिपरा बाजार में जाम से मुक्ति भी मिलेगी।
12 करोड़ की लागत से मेहसी लिंक पथ के 3.35 किलोमीटर में चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण कार्य किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होने से NH-28 का बाईपास सड़क एवं मेहसी बाजार को जाम से मुक्ति मिलेगी।
11.80 करोड़ की लागत से पकड़ीदयाल सिरहा-मधुबन पथ के 2.60 किलोमीटर में चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे पकड़ीदयाल बाजार से जलजमाव एवं जाम से मुक्ति मिलेगी।
38.59 करोड़ की लागत से चकिया मधुबन पथ के 10.20 किलोमीटर में चौड़ीकरण एंव मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना के पूर्ण हो जाने से चकिया NH-28 से शिवहर एवं NH-104 से जुड़ाव होगा।











